विजयपुर नगर पालिका अध्यक्ष की गाड़ी पर पथराव

Saturday, Feb 20, 2021 - 01:36 PM (IST)

साम्बा : नगर पालिका समिति विजयपुर के अध्यक्ष दीपक कुमार ने आज स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह गत रात अपने परिवार और पीएसओ के साथ कार में रामगढ़ की ओर से विजयपुर आ रहे थे कि रास्ते में गगोर पहुंचने पर अचानक किसी ने उन पर पत्थर से हमला कर दिया और उनके वाहन का आगे का शीशा तोड़ दिया और मौके से भाग निकले। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 

Monika Jamwal

Advertising