ईद पर भी नहीं थम रहे पत्थरबाज, नमाज के बाद सुरक्षाबलों पर बरसाए पत्थर

Wednesday, Jun 05, 2019 - 12:15 PM (IST)

 श्रीनगर : बारामूला और श्रीनगर में ईद की नमाज के बाद पत्थरबाजों ने एक बार फिर से उत्पात मचाया। श्रीनगर की जामिया मस्जिद के बाहर पत्थरबाज सुरक्षाबलों से भिड़ गये और उन्होंने जमकर पत्थराव किया। सोपोर में भी झड़पों की खबरें आई हैं।


रिपोर्ट है कि युवा भारत विरोधी और आजादी समर्थक नारेबाजी करते हुये सडक़ों पर उतर आए और उन्होंने जमकर पत्थराव किया। भीड़ को बेकाबू होते देख सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग भी की। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भी तैनात किया है।
  
 

Monika Jamwal

Advertising