बिहार कांग्रेस में फिर पैदा हुई तनाव की स्थिति, आमंत्रण यात्रा की गई स्थगित

Wednesday, Jan 17, 2018 - 07:27 PM (IST)

पटना: बिहार कांग्रेस द्वारा की जाने वाली महत्वकांक्षी आमंत्रण यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। पार्टी के नेताओं द्वारा इसका कारण ठंड का अधिक होना बताया जा रहा है लेकिन वर्तमान स्थिति कुछ और ही बयान कर रही है।

जानकारी के अनुसार,18 जनवरी को पश्चिम चंपारण के वृंदावन आश्रम से इस आमंत्रण यात्रा का शुभारम्भ किया जाना था। बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी मकर संक्रांति के अवसर पर जदयू द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए जिसके बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कहा जा रहा है कि अशोक चौधरी का जदूय की तरफ खास झुकाव है।

कांग्रेस में बढ़ रही इस टूट का फायदा एनडीए और जदयू उठा सकती है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का कहना है कि कांग्रेस और राजद टूट की कगार पर है। इस स्थिति में कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती पार्टी में एकजुटता को बनाए रखना है। 

Advertising