उपद्रवी तत्वों को राजनीतिक संरक्षण दे रहे राजद नेताः सुशील मोदी

Tuesday, Jan 16, 2018 - 11:21 AM (IST)

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए राजद पर उपद्रवी तत्वों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया है। 

सुशील मोदी ने कहा कि देश के संविधान से छेड़छाड़ कर 19 महीनों का आपातकाल थोपने वाली कांग्रेस से हाथ मिलाकर राजद नेता बक्सर के नंदन गांव में हुए सुनियोजित हमले को जायज ठहराते हुए एक लोकतांत्रिक मुख्यमंत्री को तानाशाह ठहरा रहें हैं। 

मामले की उच्चतरीय जांच में सहयोग देने की बजाए ऐसे उपद्रवी तत्वों को राजनीतिक संरक्षण देने में लगे हैं। हिंसा-उत्पात का संरक्षण करना सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश का हिस्सा है।  

Advertising