तेजस्वी यादव है 'छोटका बउआ', अक्ल आने में लगेंगे 70 सालः खनन मंत्री

Friday, Feb 23, 2018 - 07:01 PM (IST)

रोहतासः खनन मंत्री विनोद कुमार सिंह ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर जमकर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी को छोटका बउआ कहकर बुलाया। साथ ही उन्होंने कहा कि तेजस्वी में अक्ल की कमी है। अक्ल आने में उन्हें 70 साल लग जाएंगे। 

खनन मंत्री ने कहा कि जिस तरह तेजस्वी मुख्यमंत्री नीतीश के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहें हैं वह निंदनीय है। नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए जापान के दौरे पर गए थे। 

विनोद कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि वह जापान में हो रहे विकास की तर्ज पर राज्य का विकास करना चाहते हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आए दिन विकास के रास्ते पर अग्रसर होगा। बिहार में आगामी चुनावों के चलते सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी है। 

Advertising