अगर भाजपा नहीं संभली तो 2019 में भी ऐसे नतीजों का करना होगा सामनाः मांझी

Wednesday, Mar 14, 2018 - 07:21 PM (IST)

पटनाः बिहार के उपचुनावों में अररिया की लोकसभा और जहानाबाद की विधानसभा सीट पर राजद ने शानदार जीत हासिल की है। इस पर हम(हिंदुस्तान आवाम मोर्चा) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने खुशी व्यक्त की है। 

जीतनराम मांझी ने कहा कि भाजपा को अपना चेहरे चमकाने की बजाए लोगों के विकास के लिए काम करना होगा। उनको गरीब जनता का विकास करने में अपनी सारी मेहनत लगानी होगी। 

एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन में शामिल हुए मांझी ने कहा कि लोगों का विकास करना ही एक मात्र रास्ता है नहीं तो भाजपा को 2019 के चुनावों में भी ऐसे नतीजों का सामना करना पड़ेगा। 

Advertising