प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं को मिलेगा न्यायः गिरिराज सिंह

Saturday, Dec 30, 2017 - 07:32 PM (IST)

नवादाः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीन तलाक बिल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं को न्याय अवश्य मिलेगा। लोकसभा द्वारा बिल के पास होने पर गिरिराज सिंह ने खुशी व्यक्त की है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि वह लोग जिन्नाह (मोहम्मद अली जिन्नाह) के समर्थक हैं जो इस बिल के पास होने पर आपत्ति जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन तलाक समाज के लिए बहुत हानिकारक है जिसके विरोध में बिल बनना बहुत ही आवश्यक था।

केंद्रीय मंत्री जिले के सदर प्रखंड के पाउरा गांव में एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीतीश का महागठबंधन तोड़कर भाजपा से हाथ मिलाना सही निर्णय था।

Advertising