आज से शुरू होगी CBSE बोर्ड की परीक्षा (पढ़ें 2 मार्च की खास खबरें)

Saturday, Mar 02, 2019 - 05:52 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की मुख्य परीक्षाएं आज से शुरू होने जा रही है। पहला पेपर बारहवीं कक्षा की अंग्रेजी इलेक्टिव और अंग्रेजी कोर का होगा, जबकि दसवीं की इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा है। इससे पहले दोनों कक्षाओं के वोकेशनल विषयों की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। बोर्ड ने मुख्य परीक्षाओं के सफल संचालन की पूरी तैयारी कर ली है।

झारखंड में महागठबंधन के साथ मंच पर होंगे राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन नेताओं के साथ यहां आज एक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने शुक्रवार को पीटीआई भाषा को बताया कि गांधी यहां मोरहाबादी मैदान में पार्टी के परिवर्तन उलगुलान महारैली को झामुमो, जेवीएम और राजद के नेताओं के साथ संबोधित करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मध्य प्रदेश दौरे पर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज मध्य प्रदेश के उमरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं की बाइक महारैली में शामिल होंगे। भाजपा द्वारा ‘मिशन मोदी अगेन’ को लेकर दो मार्च को देशभर में विजय संकल्प 2019 बाइक महारैली का आयोजन किया जायेगा।

आज दर्ज होंगे राजीव सक्सेना के बयान
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदा मामले में आरोपी बनाए गए दुबई के कारोबारी राजीव सक्सेना के सरकारी गवाह बनने को लेकर लगाई गई अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट में आज बयान दर्ज होंगे।

दीपक तलवार पर सुनवाई आज
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दुबई से गिरफ्तार किए गए कॉरपोरेट लॉबिस्ट दीपक तलवार की अर्जी पर आज सुनवाई होगी। विशेष न्यायाधीश संतोष स्नेही मान ने पिछली तारीख को सुनवाई स्थगित कर दी थी।

खेल
क्रिकेट : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (पहला वनडे)

क्रिकेट : सैयद मुश्ताक क्रिकेट टूर्नामैंट-2019
फुटबॉल : हीरो इंडियन सुपर लीग-2018/19

Yaspal

Advertising