CG News: मंत्रिमंडल के गठन के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर घमासान शुरू

Thursday, Dec 27, 2018 - 02:27 PM (IST)

रायपुर: प्रदेश में मंत्रिमंडल के गठन के बाद अब विभागों के बंटवारे को लेकर के घमासान शुरू हो गया है। शपथ ग्रहण के दो दिन बाद भी मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को विभाग आवंटित नहीं कर पाए हैं। कई बार चर्चा होने के बाद भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वित्त विभाग पर अपना दावा छोडऩे को तैयार नहीं हो पाए।


 
कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसे लेकर अपनी इच्छा जताई थी। सूत्रों से पता चला है कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिंहदेव को गृह विभाग देना चाह रहे थे। लेकिन सिंहदेव ने साफ मना कर दिया। इसके बाद भूपेश बघेल ने अपनी ओर से विभागों के बंटवारे की लिस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यालय भेज दी है। जानकारी के अनुसार इस विषय पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री बुधवार शाम को दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया। भूपेश मंत्रिमंडल में सात विधायक पहली बार मंत्री बने हैं इनमें डॉ. शिव डहरिया, गुरु रुद्र कुमार, अनिला भेडिय़ा, उमेश पटेल, जय सिंह और  टीएस सिंहदेव शामिल हैं

Vikas kumar

Advertising