Starlink in India: गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, Elon Musk ने कहा- स्टारलिंक से बदलेगी भारत की कनेक्टिविटी

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 10:14 AM (IST)

वॉशिंगटन : टेक दिग्गज और एलन मस्क की कंपनी Starlink ने भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं शुरू करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। SpaceX के फाउंडर एलन मस्क ने भारत के उन इलाकों खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां इंटरनेट की सुविधा कम है या नहीं है वहां स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस पहुंचाने की बात कही है। मस्क ने बुधवार (स्थानीय समय) को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, स्टारलिंक भारत में खासकर ग्रामीण इलाकों में उन लोगों की मदद करेगा जिन्हें अब तक इंटरनेट की सुविधा नहीं मिली है।

वे X अकाउंट 'DogeDesigner' की एक पोस्ट का जवाब दे रहे थे जिसमें दूर-दराज के गांवों को जोड़ने के लिए भारत में स्टारलिंक सर्विस शुरू करने की वकालत की गई थी। 'DogeDesigner' ने कहा, मई 2026 तक भारत के लिस्टेड गांवों में से 11,256 गांवों में 4G कवरेज नहीं था। पोस्ट में कहा गया मार्च 2026 में भारत में 1.093 बिलियन इंटरनेट सब्सक्रिप्शन थे लेकिन इनमें से सिर्फ 440.87 मिलियन ग्रामीण इलाकों से थे। शहरी भारत में प्रति 100 लोगों पर 126.80 सब्सक्रिप्शन के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में यह संख्या 48.31 थी।

यह भी पढ़ें: Aston Martin Accident: बिजनेसमैन और सांसद के बेटे ने तेज रफ्तार कार से 26 वर्षीय महिला को कुचला, केस दर्ज

मस्क की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब खबरें हैं कि स्टारलिंक ने भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस देने के लिए फिर से आवेदन किया है। इससे पहले इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर ने स्टारलिंक के Gen 2 सैटेलाइट नेटवर्क के आवेदन को खारिज कर दिया था। सेंटर का कहना था कि इसके कुछ फीचर्स और इस्तेमाल की जाने वाली रेडियो फ्रीक्वेंसी भारत की ज़रूरतों के हिसाब से नहीं थीं।

बता दें कि Gen 2 सिस्टम में सीधे डिवाइस से कनेक्ट होने की क्षमता शामिल है। मस्क की कंपनी SpaceX द्वारा चलाई जाने वाली स्टारलिंक, लो-अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट्स के नेटवर्क के ज़रिए इंटरनेट कनेक्टिविटी देती है और भारत में अपनी सर्विस शुरू करने के लिए ज़रूरी मंज़ूरी पाने की कोशिश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi