नए साल पर वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़, 12 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

Saturday, Jan 01, 2022 - 07:59 AM (IST)

जम्मू(अमित शर्मा)- जम्मू स्थित माता वैष्णो देवी धाम में भगदड़ मचने की जानकारी सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इसके अलावा 14 के करीब श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। वहीं घायलों को नारायणा चिकित्सा केंद्र में भर्ती करवाया गया है। पुलिस सहित सुरक्षाबल मौके पर मौजूद हैं और राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा रात 1 से 2 बजे के बीच हुआ। जान गंवाने वालों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से हैं। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि आज से नया साल शुरू हो गया है। हर साल लाखों भक्त साल के पहले दिन मां के दर्शन के लिए भवन पहुंचते हैं। हालांकि भगदड़ क्यों मची क्या कारण रहे इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 

Pardeep

Advertising