मॉर्निंग वॉक पर निकले स्टालिन से महिला ने पूछा 'जवां दिखने का राज', शरमाते हुए कैमरे में कैद

Tuesday, Sep 21, 2021 - 05:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अक्सर फिट और एक्टिव नजर आते हैं। कई बार उनको जिम में पसीना बहाते या फिर साइकिल चलाते भी देखा गया है। चेन्नई के लोग भी स्टालिन की फिटनेस के काफी फैन हैं। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह की सैर के दौरान एक महिला ने मुख्यमंत्री से उनकी फिटनेस का राज पूछा। महिला के इस तरह के सवाल से स्टालिन शर्माते हुए नजर आए। मुख्यमंत्री स्टालिन से मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला ने "युवा दिखने का रहस्य" बताने के लिए कहा तो वह कैमरे पर शरमाते हुए देखे गए।

 

वीडियो में दिख रहा है कि एक 68 साल की महिला स्टालिन से पूछती है कि आप इतने युवा और फिट कैसे दिखते हैं। महिला के इस सवाल पर मुख्यमंत्री मुस्कुराते हुए नजर आए। मुख्यमंत्री ने हंसते हुए कहा कि, "यह डाइट कंट्रोल की वजह से है।" पिछले महीने स्टालिन की टीम ने उनके वर्कआउट का वीडियो शेयर किया था जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। वहीं एक अन्य वीडियो में स्टालिन साइकिल चलाते हुए दिखे थे। तब उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ सेल्फी भी ली थी।

Seema Sharma

Advertising