पलानीस्वामी के चुनाव क्षेत्र जा रहे स्टालिन गिरफ्तार

Friday, Jul 28, 2017 - 04:42 AM (IST)

सेलम: द्रविड़ मुनेत्र कषगम के कार्यकारी अध्यक्ष एम.के. स्टालिन को आज मुख्यमंत्री ई.के. पलानीस्वामी के चुनाव क्षेत्र के दौरे से पहले सेलम जिले के कनियुर टोल गेट पर गिरफ्तार कर लिया गया।

स्टालिन को पार्टी के 50 अन्य कार्यकत्र्ताओं के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद स्टालिन ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी ने नीट के खिलाफ यहां मानव शृंखला बनाने की योजना बनाई थी। इस आंदोलन को विफल करने के लिए सरकार ने उन्हें गिरफ्तार किया है। उन्होंने पलानीस्वामी के निर्वाचन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाया। 

Advertising