एस.एस.पी. सुखचैन का कार्यकाल 11 को होगा पूरा, तबादले की चर्चाएं

Saturday, Dec 10, 2016 - 01:21 PM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : एस.एस.पी. सुखचैन सिंह गिल को शहर में तैनात हुए 11 दिसंबर को 3 साल पूरे हो जाएंगे। नियम के तहत चंडीगढ़ में एस.एस.पी. पद पर पंजाब कैडर के आई.पी.एस. अधिकारी को 3 साल के लिए लगाया जाता है। इस नियम के तहत एस.एस.पी. सुखचैन सिंह का शहर में बतौर एस.एस.पी. तैनात हुए 3 साल का कार्यकाल पूरा हो चला है। इस पर एस.एस.पी. को एक्सटैंशन दिए जाने और उनका तबादला कर वापस उनके मूल कैडर पंजाब में भेजे जाने को लेकर विभाग में शुक्रवार को चर्चा बनी रही। उन्हें 1 साल की एक्सटैंशन दिए जाने की बात भी चर्चा में रही। 

 

वहीं जब उनके तबादले की बात को लेकर विभाग के आलाधिकारियों से संपर्क साधने का प्रयास किया गया तो अधिकारी भी इस बात पर प्रतिक्रिया देने से कतराते रहे। सुखचैन सिंह गिल पंजाब कैडर के 2003 बैच के आई.पी.एस. हैं। उन्होंने अमृतसर के गर्वनमैंट मैडीकल कॉलेज से एम.बी.बी.एस. की डिग्री ली है। वे पंजाब के विभिन्न इलाकों में तैनात रह चुके हैं। वर्ष 2013 में सुखचैन सिंह गिल ने चंडीगढ़ पुलिस में बतौर एस.एस.पी. ज्वाइन किया था।  

Advertising