राजौरी जिले से एसएसबी जवान गिरफ्तार

Friday, Oct 16, 2020 - 03:29 PM (IST)

जम्मू: मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चदोरा में कारतूस और गोलियों के साथ लापता हुए सहस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान को शुक्रवार को राजौरी जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसएसबी में कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन चदोरा के निकट निगम क्षेत्र के शिविर से इंसास राइफल के एक कारतूस और 20 राउंड के साथ लापता हो गया था। उसका ताल्लुक राजौरी जिले के कोटेरान्का तहसील के रेहान गांव से है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे कारतूस के साथ उसके पैतृक जिले से हिरासत में लिया। आगे की जानकारी मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है।
 

Monika Jamwal

Advertising