जोजिला दर्रा के पास बादल फटने से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, यातायात बंद

Thursday, Jul 25, 2019 - 03:11 PM (IST)

श्रीनगर : बुधवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण जोजिला दर्रा के पास बादल फटने से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन हुआ। भूस्खलन की वजह से कई मार्ग बंद हो गए हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक विभाग ने यातायात बंद कर दिया है। बुधवार देर रात जोजिला दर्रा के पास में बादल फटा जिस कारण कई जगह मार्ग बंद हो गया है। वहीं बादल फटने के बाद कई जगह भूस्खलन होने पर बीआरओ की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। श्रीनगर-लेह मार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण मार्ग पर आए मलबे को हटाने का कार्य जारी है। हालां कि लगातार हो रही बारिश के कारण मलबा हटाने के कार्क में दिक्कत आ रही हैं। सीमा सडक़ संस्था के कर्मचारी तथा मशीनें मार्ग को साफ  करने के कार्य में लगीं हैं।


दूसरी ओर यातयात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मार्ग को साफ  करने का प्रयास किया जा रहा है। संभावना है दोपहर बाद तक मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।  यातायात विभाग के अनुसार राजामार्ग पर बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। बुधवार देर रात मार्ग में फंसे करीब १५० यात्रियों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इन यात्रियों में ज्यादातर पर्यटक थे। वहीं पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वह श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने से पहले कंट्रोल रूम से मार्ग की ताजा स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही अपनी यात्रा शुरू करें। 


इस मार्ग पर काफी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। फिलहाल उन्हें वहां से निकाल सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। बीती रात जोजिला दर्रे में बादल फटने से मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। वहीं तेज बारिश मलवा हटाने के काम में बाधा बन रही है।  पुलिस के मुताबिक इसमें काफी समय लग सकता है। काम पूरा होने तक श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों को उतरने से मना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई यात्री इस ओर सडक़ से यात्रा करना चाहता है तो वह कंट्रोल रूम में स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही सफर शुरू करे।


 

Monika Jamwal

Advertising