श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को खदेड़ा, केंद्र को लिखी चिट्ठी

Tuesday, Feb 06, 2018 - 03:31 PM (IST)

रामेश्वरम (तमिलनाडू): छह फरवरी कचीथीवू द्वीप के नजदीक कथित रूप से मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के 1500 से ज्यादा मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने खदेड़ दिया। राज्य मशीनीकृत नौका संघ ने आज दावा किया कि रामेश्वरम से ताल्लुक रखने वाले मछुआरे 383 नौकाओं में सवार होकर कल समुद्र में गए थे और कचीथीवू द्वीप के पास मछली पकड़ रहे थे तभी श्रीलंका की नौसेना के कर्मी वहां आ गए और उन्हें वहां से भगा दिया।

‘तमिलनाडु सी शोर मेकनाइज्ड बोट असोसिएशन’ के अध्यक्ष पी. सेसुराजा ने बताया कि वे सभी मछली पकड़े बिना आज सुबह तट पर वापस आ गए। उन्होंने केंद्र से इस स्थिति में दखल देने और भारतीय मछुआरों पर बार-बार हो रहे हमलों को रोकने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया तथा श्रीलंका की जेलों में बंद 133 मछुआरों को रिहा कराने की भी गुजारिश की।

Advertising