श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 16 मछुआरों को किया गिरफ्तार

Thursday, Mar 23, 2017 - 02:10 AM (IST)

तमिलनाडु: श्रीलंका की नौसेना ने दो अलग-अलग घटनाओं में अपने जल क्षेत्र में मछली पकडऩे के आरोपों में 16 भारतीय मछुआरों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। रामेश्वरम मछुआरा संघ के अध्यक्ष एस. एमेरिट ने कहा, ‘‘नागपट्टिनम जिले के मछुआरे बुधवार शाम समुद्र में गए थे और नेदुनथीवा के निकट मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान श्रीलंका के नौसैनिकों ने उनको घेर लिया और उनकी नौकाओं के साथ उन्हें श्रीलंका के कंगेशांगथुराई तट ले गए।’’

 

उन्होंने बताया कि दूसरी घटना में रामेश्वरम के आठ मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वे द्वीप राष्ट्र के तालीमन्नार के निकट मछली पकड़ रहे थे। इस द्वीप राष्ट्र के अधिकारियों ने कल थांगछीमदम के दस मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। 

Advertising