Sri Lanka U19: IPL 2026 के बीच चौंकाने वाली खबर: बाथरूम में नहाती महिलाओं के वीडियो बनाए, 2 क्रिकेटर गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 08:33 AM (IST)

Sri Lanka U19:  IPL 2026 के बीच Sri Lanka Cricket से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। Colombo के नराहेनपीटा इलाके में स्थित एक होटल में ठहरी श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो युवा खिलाड़ियों को महिलाओं की नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है।

पुलिस की जांच अनुसार, टीम के साथ ठहरे इन खिलाड़ियों पर आरोप है कि उन्होंने होटल के बाथरूम में नहाती महिलाओं की मोबाइल फोन से रिकॉर्डिंग की। कुछ महिला मेहमानों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही नराहेनपीटा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों खिलाड़ियों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल यह भी जांच की जा रही है कि क्या इन वीडियो को कहीं ऑनलाइन साझा किया गया है या नहीं।

गिरफ्तारी के बाद दोनों खिलाड़ियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें व्यक्तिगत जमानत पर रिहा कर दिया गया। अदालत ने प्रत्येक खिलाड़ी को 5 लाख श्रीलंकाई रुपये की जमानत पर छोड़ा है। मामले की अगली सुनवाई 25 मई को तय की गई है। हालांकि, अभी तक खिलाड़ियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

इस पूरे मामले पर Sri Lanka Cricket की ओर से फिलहाल कोई official disciplinary action घोषित नहीं की गई है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि बोर्ड इस मामले को गंभीरता से ले रहा है।

गौरतलब है कि इस समय श्रीलंका क्रिकेट प्रशासनिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है। हाल ही में एक ट्रांसफॉर्मेशन कमिटी बनाई गई है, जिसमें Kumar Sangakkara, Roshan Mahanama और Sidath Wettimuny जैसे दिग्गज शामिल हैं। इस कमिटी की अगुवाई पूर्व सांसद एरन विक्रमरत्ने कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह कमिटी इस मामले में सख्त फैसला ले सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News