डोडा में पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारी, मौके पर ही मौत

Monday, Aug 08, 2022 - 01:14 PM (IST)

जम्मू: सोमवार को एक पुलिसकर्मी ने खुद की सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह हादसा सेशन कोर्ट डोडा के बाहर का है।


मृतक की पहचान गुरमेश सिंह के तौर पर हुई है और वह गंदोह का निवासी था। मृतक जम्मू कश्मीर पुलिस में बतौर एसपीओ कार्यरत था।


पुलिस ने घटना की पुष्टि की है और कहा है  िकइस मामले में जांच जारी है। उन्होंने कहा कि कारण पता लगाए जा रहे हैं कि किस वजह से एसपीओ ने एसा कदम उठाया।
 
 

Monika Jamwal

Advertising