अज्ञात लोगों की गोलाबारी में एसपीओ घायल

Thursday, Oct 11, 2018 - 01:25 PM (IST)

श्रीनगर:  दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने कल रात एक विशेष पुलिस अधिकारी को निशाना बनातेे हुए गोलीबारी कर उसेे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसपीओ बिलाल अहमद गनी पर कल रात पुलवामा के करीमाबाद में अज्ञात लोगों ने बहुत ही नजदीकी से गोलियां चलाई। इस गोलीबारी में घायल गनी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और बंदूकधारियों की तलाश में सुरक्षा बलों ने खोजी अभियान छेड़ दिया हैै। 


गौरतलब है कि कश्मीर में आतंकियों ने पुलिसकर्मियों को अपने निशाने पर ले रखा है। दहशतगर्द डर और खौफ का माहौल बनाकर पुलिसकर्मियों को नौकरियां छोडऩे को कह रहे हैं। इससे पहले भी वे कई एसपीओ और कांस्टेबल स्तर के कर्मियों को अगवा कर चुके हैं।
 

Monika Jamwal

Advertising