मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर फिसला SpiceJet का विमान, सभी यात्री सुरक्षित

Wednesday, Sep 20, 2017 - 12:55 AM (IST)

नई दिल्लीः मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार रात को एक बड़ा हादसा टल गया। वाराणसी से मुंबई पहुंचा स्पाइस जेट का विमान लैंडिंग के वक्त रनवे से उतर गया। हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर फिलहाल नहीं है। 

जानकारी के मुताबिक, स्पाइस जेट के विमान संख्या SG-703 वाराणसी से मुंबई आ रहा था। विमान में सवार सभी 183 यात्रियों को सुरक्षित निकला लिया गया है। रात दस बजे के बाद से मुंबई एयरपोर्ट पर सभी उडा़नों को रोक दिया गया। विमान को रनवे से हटाने का काम जारी है।

बताया जा रहा है कि जब विमान की लैंडिंग हुई तो रनवे पर उसका पहिया फिसल गया। जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश की वजह से रनवे काफी गीला था, जिसके चलते विमान की लैंडिंग के वक्त उसका पहिया रनवे पर फिसला गया।


 

Advertising