न कोई स्पेशल ट्रीटमेंट, जागते हुए निकली रात, ऐसे कटा जेल में एल्विश का पहला दिन

Monday, Mar 18, 2024 - 05:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को पुलिस ने अरेस्ट किया था। बताया जा रहा है कि एल्विश को रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में आरोपी पाया गया है। गिरफ्तारी के एक दिन बीत जाने के बाद एल्विश को खबर सामने आई है। रिपोर्टस सामने आई हैं कि जेल में एल्विश की पहली रात बहुत खराब गुजरी।

उन्हें सामान्य कैदियों की तरह रखा गया है। उन्हें यूज़ करने के लिए तीन कंबल दिए गए थे। जेल सुपरिटेंडेंट अरुण प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि एल्विश के साथ जेल में बाकी कैदियों की तरह ही समान व्यवहार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया, 'उनको नियमानुसार तीन कंबल दिए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, एल्विश को कल शाम 6:06 पर जेल में हाई सिक्योरिटी के बीच जेल में दाखिल किया गया था। एल्विश एक सेलिब्रिटी हैं, जिसके चलते जेल में काफी एतिहात बरती जा रही है। इसके चलते उन्हें काफी सिक्योरिटी के बीच रखा गया है।  उनकी सुरक्षा के लिए हेड वार्डर और दो वार्डर तैनात किए हैं, ताकि उनसे कोई भी कैदी न मिल पाए। साथ ही बताया जा रहा है कि एल्विश जेल में पहली रात सो नहीं पाए। वे पूरी रात बेचैन थे और रात का ज्यादातर समय जागकर बिताया। 

 

 

Radhika

Advertising