B''Day Special: प्यार से सब इनको बुलाते हैं ‘ताई’, 8 बार रह चुकी हैं लोकसभा सांसद

Wednesday, Apr 12, 2017 - 03:37 PM (IST)

नई दिल्लीः लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन आज अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं। 12 अप्रैल 1943 को महाराष्ट्र के चिपलुण में जन्मी महाजन 8 बार लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। मीरा कुमार के बाद सुमित्रा महाजन दूसरी महिला लोकसभा स्पीकर हैं। महाजन एमपी की राजनीति में ‘ताई’ के नाम से मशहूर हैं। अपने दम पर उन्होंने अलग राह बनाई और एक बड़ा मुकाम हासिल करने जा रही हैं। वे आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की हेड मास्टर बनी हैं।

महाजन अपने सहृदय स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। हर दल में उनके मित्र और प्रशंसक हैं। सुमित्रा महाजन 22 बरस की उम्र में बहू बनकर इंदौर आई थीं। उनके दो बेटे मिलिंद और मंदार हैं। मिलिंद आईटी प्रोफेशनल के साथ व्यवसाय भी करते हैं, वहीं मंदार कमर्शियल पायलट हैं।

राजनीतिक सफर
विवाह के बाद पहली जिम्मेदारी के तौर पर मीसा बंदी परिवारों की मदद की और उपमहापौर चुनी गईं। इंदौर-3 से विधानसभा का टिकट मिला लेकिन महेश जोशी से हार गईं। 1989 में प्रकाशचंद्र सेठी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। अटल बिहारी वाजपेयी की राजग सरकार में वे राज्यमंत्री भी रहीं।


* 1989 - प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाशचंद सेठी को 1,11614 वोटों से हराया।
* 1991 - दूसरे चुनाव में ललित जैन को 3,36037 वोटों से शिकस्त दी।
* 1996 - कांग्रेस के पूर्व महापौर मधु वर्मा को 1,04433 वोटों से पराजित किया।
* 1998- कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी को 49,852 से हराया।
* 1999 - पूर्व मंत्री महेश जोशी को 1,31315 वोटों से पराजित किया।
* 2004 - पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल को 1,93936 वोटों से हराया।
* 2009 - सत्यनारायण पटेल को 11480 वोटों से हराया।
* 2014- सत्यनारायण पटेल को 466301 वोटों से पराजित किया।

Advertising