सरकार के विशेष सचिव की कोविड 19 से मौत

Saturday, May 08, 2021 - 04:25 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर सरकार के वित विभागके विशेष सचिव की कोविड 19 से मौत हो गई। उनका निधन जम्मू के मेडिकल कालेज में हुआ। सरकार की तरफ से इस बात की जानकारी दी।


डा शमीम अहमद कुलगाम के पूर्व डीसी रह चुके थे। वह 54 वर्ष के थे। एक सिनियर डाक्टर के अनुसार उन्हें कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होंने सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अपनी अंतिम संास ली। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में आज अभी तक कोविड 19 से तीस मौते हो चुकी हैं।
 

Monika Jamwal

Advertising