फारूक शुक्र मनाएं, पाक में बोलते तो जीभ काट दी जाती : गिरिराज

Friday, Nov 17, 2017 - 07:51 AM (IST)

भोपाल: पाक अधिकृत कश्मीर (पी.ओ.के.) पर पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की विवादास्पद टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि फारूक शुक्र मनाएं, ऐसा यदि पाकिस्तान में बोलते तो जीभ काट ली जाती। यदि जवाहर लाल नेहरू की जगह सरदार पटेल प्रधानमंत्री बनते तो पी.ओ.के. भारत का अंग होता।

केंद्रीय मंत्री ने घटती हिंदू आबादी के खतरे से आगाह करते हुए देश में सभी धर्मों के लिए एक कानून बनाने की पैरवी की। वह बोले कि देश की संस्कृति और राष्ट्रवाद खतरे में हैं। सरोकार संस्था द्वारा ‘राष्ट्रवाद के संकल्प से नवभारत की सिद्धि’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि कुछ लोग खाते ङ्क्षहदुस्तान का हैं और गुण पाकिस्तान के गाते हैं। यह लोकतंत्र का नंगा चित्र और राष्ट्रवाद के लिए घातक है।

Advertising