शक्ति सम्मेलन में बोले राजनाथ- देश का चौकीदार प्योर है, पीएम बनना श्योर है

Monday, Feb 11, 2019 - 10:14 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भाजपा के कद्दावर नेता और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मुरादाबाद में शक्ति सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा चौकीदार चोर नहीं बल्कि प्योर है और उसका फिर से पीएम बनना श्योर है।

सिंह ने आगे कहा कि यही प्योर चौकीदार देश की सभी समस्याओं का क्योर (हल) है। कांग्रेस अध्यक्ष पर राजनीति की मर्यादाएं तोड़ने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यदि संस्थाओं की गरिमा टूटी तो देश का लोकतंत्र टूट जाएगा। यूपी में सपा और बसपा के गठबंधन को भ्रष्टाचार का गठबंधन बताते हुए राजनाथ ने चुनौती दी कि विपक्ष का कलेजा है तो जनता की आंखों में आंखें डालकर सच की राजनीति करे।


पाकबड़ा में हाइवे किनारे आयोजित शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकतंत्र मे विपक्ष के महत्व को नकारा नहीं जा सकता। लेकिन जिस तरह विपक्ष राजनीति कर रहा है, वह भारत को स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की सेना 30 साल तक फाइटर प्लेन और हथियार मांगती रही। पहली बार हमने दने की पहल की तो प्रधानमंत्री के ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं।

गृहमंत्री ने देश की सैन्य शक्ति को महान सैन्य शक्ति और देश को विश्व गुरु बनाने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चौकीदार चोर कहने वाले सुन लें कि हमारा चौकीदार प्योर है। उसका फिर से पीएम बनना श्योर है और वही सभी समस्याओं का क्योर है।
 

 

Yaspal

Advertising