घूमने आए थे इंडिया और कर ली शादी, ऊंट पर बैठकर आया दूल्हा

Sunday, Jul 31, 2016 - 03:25 PM (IST)

जैसलमेर: शनिवार को जैसलमेर का नजारा कुछ अलग ही था। जैसे वातावरण शाही शादियों में होता है कुछ ऐसा ही था लेकिन ये कोई शाही शादी नहीं थी। हर तरफ कोतुहल था विदेशी बहू को देखने का। दरअसल घूंघट की आड़ में बैठी विदेशी बहू इंतजार कर रही थी अपने दूल्हे की जो शाही अंदाज में ऊंट पर बैठकर आया। ये कपल स्पेन का था जिसने भारतीय रीति रिवाज के मुताबिक राजस्थान में शादी की। इस शादी में बराती तक सब राजस्थानी थे।

दूल्हा ऊंट पर सवार होकर मंडप पहुंचा। स्पेन के अनदोनी (34) व इगोने (31) ने संपूर्ण भारतीय रीति-रिवाज को अपनाते हुए यहां विवाह रचाया। लोगों की उपस्थिति में दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और मंत्रोच्चारण के बीच सात फेरे लिए। वैसे यह कोई नया मामला नहीं था कि किसी विदेशी जोड़े ने भारतीय परंपरा अनुसार शादी रचाई, इससे पहले भी कई जोड़े पर्यटन सीजन के दौरान यहां शादी रचाते हैं। राजस्थान के स्थानीय महिलाओं ने विदेशी मेहमान को साड़ी पहनाई और तैयार किया। दूल्हा भी साधारण कुर्ते-पजामे और राजस्थानी पगड़ी पहनकर शादी के मंडप में पहुंचा।

Advertising