भारत में अब प्राइवेट कंपनी भी बना सकती है रॉकेट और सैटेलाइट: ISRO

Thursday, Jun 25, 2020 - 01:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्राइवेट कंपनियां जो भारत में रॉकेट बनाने और इसकी लॉन्चिंग के लिए इंटरेस्टिड हैं उनके लिए भारतीय स्पेस सेंटर के दरवाजे खुले हैं। इसरो प्रमुख के सिवन ने वीरवार को कहा कि प्राइवेट सेक्टर को अब रॉकेट एवं उपग्रह बनाने और लॉन्चिंग सेवाएं मुहैया कराने जैसी अंतरिक्ष गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि निजी कंपनियां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतरग्रहीय मिशन का भी हिस्सा बन सकती हैं।

कैबिनेट ने ग्रहों पर अन्वेषण के मिशन समेत अंतरिक्ष गतिविधियों में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बुधवार को अनुमति दी। हालांकि सिवन ने कहा कि इसरो की गतिविधियां कम नहीं होंगी और वह उन्नत शोध एवं विकास, अंतरग्रहीय और मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशनों समेत अंतरिक्ष आधारित गतिविधियां जारी रखेगा।

Seema Sharma

Advertising