उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आज धरना प्रदर्शन करेगी समाजवादी पार्टी (पढ़ें 9 अगस्त की खास खबरें)

Friday, Aug 09, 2019 - 05:48 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ जनहित के मुद्दों को लेकर आज धरना प्रदर्शन करेगी। सपा सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जनहित के मुद्दों को लेकर धरना देगी। नौ अगस्त 1942 को गांधी जी ने देश को ‘‘ अंग्रेजों भारत छोड़ों'' के साथ ‘‘ करो या मरो'' का मंत्र दिया था। 

मध्य प्रदेश ई-टेंडर मामले में आज फैसला सुना सकती है अदालत
मध्यप्रदेश के ई टेंडर मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी मनीष खरे के जमानत आवेदन पर यहां अदालत में बहस पूरी हो गयी। विशेष न्यायाधीश संजीव पांडेय की अदालत मनीष खरे की जमानत अर्जी पर आज फैसला सुना सकती है। ई टेंडर मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने कुछ समय पहले मनीष खरे को गिरफ्तार किया था।

आज से सांबा में खुलेंगे स्कूल-कॉलेज
जम्मू और कश्मीर के सांबा जिले में गुरूवार को अधिकारियों ने शैक्षणिक संस्थानों को आज से दोबारा खोलने का आदेश दिया। जम्मू और कश्मीर में स्कूल और कॉलेज सोमवार से बंद कर दिए गए थे। इस दिन केंद्र ने राज्य से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को खत्म करने का ऐलान किया गया था।

आज भी जारी रहेगी अयोध्या मामले पर सुनवाई
नियमित मामलों की सुनवाई के लिये बनी परंपरा से हटते हुये उच्चतम न्यायालय आज भी राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद की सुनवाई करेगा। सामान्यता, शीर्ष अदालत सोमवार ओर आज नये मामलों पर विचार करती है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने अयोध्या भूमि विवाद में तीसरे दिन की सुनवाई समाप्त होने पर दोनों पक्षों के वकीलों को सूचित किया कि वह शुक्रवार को भी सुनवाई करेगी।

मानव संसाधन विकास का सम्मेलन आज
नई दिल्ली में आज "मानव संसाधन विकास और सूचना का अधिकार अधिनियम 2005" विषय पर एक सम्मेलन आयोजित कर रहा है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस सेमिनार का उद्देश्य मानव संसाधन विकास में सुधार के दृष्टिकोण के साथ विशेषकर शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता और दायित्व में सुधार के उपायों की सिफारिश करना है।

Yaspal

Advertising