डा. एस पी वैद बने जम्मू कश्मीर के नये पुलिस प्रमुख

Thursday, Dec 29, 2016 - 01:17 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर पुलिस के नये प्रमुख के तौर पर डा. एस पी वैद को नियुक्त किया गया है। यह फैसला राज्य काबिना में लिया गया। वैद डीजीपी के राजिन्द्रा कुमार की जगहह लेंगे। डा वैद की नियुक्ति का निर्णय सीएम महबूबा की अध्यक्षता वाली काबिना में बुधवार को ही ले लिया गया था। इस दौरान 17 नये आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति भी की गई। यह सभी पदोन्नतियां नये वष से प्रभावी होंगी। 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी एस पी वैद ने रियासत में कई पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।

उन्होंने लोगों को पुलिस पब्लिक मीट के जरिये जोडऩे का सफल प्रयास किया। उन्हें उनकी सेवा के लिए प्रेसीडेंट पुलिस मेडल, वीरता के लिए इंडियन पुलिस मेडल और अन्य कई पुलिस मेडल दिए गए हैं।

 

Advertising