शरारती तत्वों की नजर अब कालेजों पर, एसपी कालेज को आग लगाने की कोशिश

Thursday, Nov 03, 2016 - 02:46 PM (IST)

श्रीनगर: स्कूलों के बाद अब शरारती तत्वों की नजर कालेजों पर है। कुछ लोगों ने श्रीनगर के एसपी कालेज को आग लगाने की कोशिश की। यह कालेज ऐहतहासिक दृष्टि से काफी अहम है। कालेज के एक कर्मी की सूझबूझ से इमारत को बचा लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब  है कि कश्मीर में अब तक 30 के करीब स्कूलों को जलाया गया है। सरकार और प्रशासन इस बाबत कड़ा संज्ञान ले रही है। जानकारी के अनुसार स्कूलों को आग लगाने के कई आरोपियों को पकड़ा भी गया है परन्तु अब भी भी ऐसे हमले जारी हैं और अब कालेजों को भी निशाना बनाया जा रहा है।


एसपी कालेज
एस पी कालेज श्रीनगर के सबसे पुराने कालेजों में से एक है। इसे 1905 में स्थापित किया गया था। इसका नाम श्री महाराजा प्रताप सिंह के नाम पर रखा गया है। कश्मीर घाटी के प्रतिष्ठित कालेजों में इसका शूमार होता है।


आगजनी की घटना
कल देर शाम को कालेज के एक कर्मी ने परिसर की पिछल्ी तरफ से धूआं निकलता देखा। उसे कुछ सन्देह हुआ। वह मौके पर पहुंचा और देखा कि खिडक़ी को आग लगी हुई है। उसने शोर मचाते हुए मद्द मांगी। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। आग से सिर्फ एक कमरे को नुकसान हुआ है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कुछ शरारती तत्वों की निशानदेही भी पुलिस ने की है।

 

Advertising