IMD Weather Update: मूसलाधार भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट, फ्लाइट्स का रूट डायवर्ट

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2024 - 07:56 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। गोवा और कोंकण क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश जारी है, जबकि गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते नवरात्रि उत्सव की रौनक फीकी पड़ गई है।

मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में जमकर बारिश हुई। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है।

अरब सागर में निम्न दबाव और भारी बारिश की चेतावनी: 
महाराष्ट्र तट के पास अरब सागर में निम्न दबाव के कारण गोवा और कोंकण में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को खराब मौसम के कारण कई फ्लाइट्स का रूट डायवर्ट करना पड़ा। शनिवार को पूर्वी गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली गिरने का अनुमान है।

दिल्ली-NCR में तापमान में गिरावट: 
दिल्ली में तापमान में गिरावट देखी गई है, और अगले कुछ दिनों में रात का न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण दिल्ली का मौसम खुशनुमा रहेगा। दिन का तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, लेकिन उमस नहीं होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News