ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर गिरी पुलिस की गाज

Tuesday, Jun 25, 2019 - 02:26 PM (IST)

श्रीनगर : सोपोर में पुलिस ने आज ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की क्लास लगाई। इस मौके पर एसएचओ सोपोर आजम इकबाल ने खुद सडक़ पर उतरकर लोगों को ट्रैफिक के नियम सिखाये। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वालों को जुर्माना किया और चालान भी काटे।


जानकारी के अनुसार एसएसपी जावेद इकबाल के दिशा निर्देश पर चलाए गए अभियान में लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने को कहा गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सडक़ों पर ट्रैफिक बढ़ रहा है औ लोगों को चाहिये कि वे खुद इस बात को समझें कि ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन कितना जरूरी है।
  
 

Monika Jamwal

Advertising