सोनोवाल, हिमंत बिस्व सरमा दिल्ली तलब, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

Friday, May 07, 2021 - 11:53 PM (IST)

नई दिल्लीः भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने असम में अगली सरकार के नेतृत्व को लेकर चर्चा करने के लिए असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा को शुक्रवार को दिल्ली बुलाया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। असम में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत मिली है।

सूत्रों के मुताबिक सोनोवाल और सरमा की बैठक शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के महासचिव बी एल संतोष और अन्य नेताओं के साथ होने वाली है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे या नहीं।

असम भाजपा के प्रवक्ता रूपम गोस्वामी कहा, ‘‘सोनोवाल और सरमा अगली सरकार के गठन पर चर्चा के लिए शनिवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।'' 

Yaspal

Advertising