सोनिया गांधी ने शशि कपूर की याद में लिखा भावुक खत

Thursday, Dec 07, 2017 - 02:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड के अभिनेता और सत्तर-अस्सी के दशक में रोमांटिक हीरो की छवि वाले शशि कपूर 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी याद में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक भावुक खत लिखा। कपूर खानदान को लिखे पत्र में सोनिया ने कहा कि शशि कपूर एक शानदार अभिनेता थे। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लीक से हटकर समानांतर सिनेमा के लिए सफल योगदान दिया।

शशि के निधन ने सोनिया को स्‍वर्गीय पति राजीव की याद दिला दी। उन्होंने लिखा कि राजीव गांधी ने वर्ष 1966 में उन्हे शशि कपूर की पहली फिल्‍म (शेक्सपियरवाला) दिखाई थी। राजीव के साथ वह फिल्म देखना उनके लिए एक शानदार अनुभव था। शशि की बेटी संजना कपूर को लिखे पत्र में सोनिया ने कहा कि आपके पिता एक आकर्षक व्‍यक्तित्‍व और गर्मजोशी से भरे शख्‍स थे। वह हमेशा लोगों को याद रहेंगे और उनके निधन से सिनेमा जगत में आए खालीपन को भरना मुश्किल होगा। शाशि कपूर का 5 दिसंबर को सांताक्रूज हिंदू श्मसान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके शव को तिरंगे में लपेट कर लाया गया और पुलिस ने उन्हें तीन बंदूक की सलामी दी। 
 

Advertising