कर्नाटक में चुनाव प्रचार करेंगी सोनिया गांधी

Sunday, May 06, 2018 - 05:28 AM (IST)

नेशनल डेस्कः कर्नाटक चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राज्य में नेताओं का जमावडा़ बढ़ता जा रहा है। देश की दो दिग्गजों के बीच चुनावी जंग चरम पर है। इसी कड़ी में कर्नाटक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनावी प्रचार करेंगी। वह 8 मई को विजयापुर में जनसभा को संबोधित करेंगी।

सोनिया गांधी राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार किसी चुनाव में प्रचार करती नजर आएंगी। इससे पहले नॉर्थ-ईस्ट में हुए तीन राज्यों के चुनाव में उन्होंने पूरी तरह से खुद को अलग रखा था।

बता दें कि राहुल गांधी को दिसंबर 2017 मेें कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था, तब से सोनिया गांधी कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में ही शिरकत करतीं थी। उन्होंने चुनावों से दूरी बना ली थी, लेकिन एक बार फिर वह कर्नाटक में चुनाव प्रचार करती नजर आएंगी। उनका नाम कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी शामिल था।

कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों पर 12 मई को एक चरण में मतदान होना, जिसकी मतगणना 15 मई को होगी। 

Yaspal

Advertising