मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की नई संसदीय टीम तैयार, थरूर और मनीष तिवारी का नाम भी शामिल

Sunday, Jul 18, 2021 - 04:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  कांग्रेस पार्टी  ने लोकसभा में अपने नेता अधीर रंजन चौधरी और उपनेता गौरव गोगोई को उनके पदों पर बरकरार रखने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद के मानसून सत्र से पहले पार्टी की संसदीय टीम का रविवार को पुनर्गठन किया।

मुंबई लैंडस्लाइड: चारों तरफ फैल चुका था बिजली का करंट, लकड़ी की सीढ़ी से बची दो जिंदगियां

इस सात सदस्यीय नयी संसदीय टीम में शशि थरूर और मनीष तिवारी को शामिल किया गया है। जबकि  के सुरेश को लोकसभा में मुख्य सचेतक बनाया गया है। रवनीत सिंह बिट्टू और श्री मनिकम टैगोर को सचेतक बनाया गया है। राज्य सभा में कांग्रेस संसदीय टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, श्रीमती अम्बिका सोनी और दिग्विजय सिंह को सदस्य बनाया गया है।

प्रियंका गांधी बोली- हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य भाजपा को हराना, गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान

 राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे बने रहेंगे। जरूरी होने पर दोनों टीमों की बैठक बुलाई जायेगी जिसके संयोजक  खडगे होंगे। पिछले दिनों चौधरी को नेता पद से हटाये जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। 

vasudha

Advertising