अस्पताल से घर लौटी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सेहत में हुआ सुधार

Sunday, Aug 02, 2020 - 02:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हे 30 जुलाई को नियमित जांच और परीक्षण के लिए सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने बताया कि सोनिया गांधी को आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। 

अस्पताल से छुट्टी के समय कांग्रेस अध्यक्ष की सेहत स्थिर थी। सर गंगाराम अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष 30 जुलाई शाम सात बजे अस्पताल में भर्ती हुईं थी। उन्हे आज दोपहर एक बजे डिस्चार्ज कर दिया गया। सोनिया गांधी पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई बार अस्वस्थ हुईं हैं। उनके विदेश में उपचार कराने की खबरें भी आई थीं।

सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती होने से कुछ घंटे पहले सोनिया ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक भी की थी। पिछले साल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया को कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।


 

vasudha

Advertising