संसद में स्मृति ईरानी के प्रचंड गुस्से से तमतमाया सोनिया गांधी का चेहरा, पहली बार इतने गुस्से में दिखीं कांग्रेस अध्यक्ष का Video हुआ viral

Thursday, Jul 28, 2022 - 02:22 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान पर मचे घमासान के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का गुस्से से तिलमिलाए चेहरे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

दरअसल, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान पर मचे घमासान के बीच आज संसद में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भाजपा नेता स्मृति ईरानी में जमकर तीखी नोंक झोंक हुई। संसद में गुरुवार को भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने अधीर रंजन चौधरी के साथ-साथ सोनिया गांधी से भी माफी मांगने की बात कही तो इस पर कांग्रेस अध्यक्ष इतना भड़क गई और उन्होंने रिपोर्टर को तमतमाए चेहरे से कहा, He Has Already Apologised (उन्होंने पहले ही माफी मांग ली है)। इस दौरान सोनिया गांधी को पहली बार इतने गुस्से में देखा गया। 

बता दें कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहा था जिस पर आज संसद में जमकर हंगामा हुआ।  कई अन्य भाजपा सांसद सोनिया गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने भाषण में कहा, 'सोनिया गांधी, आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान को मंजूरी दी है। सोनिया जी ने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर एक महिला के अपमान को मंजूरी दी।' 

स्मृति इरानी ने सीधे-सीधे इस बयान के लिए सोनिया को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद जैसे ही  सोनिया गांधी  बाहर निकलीं तो पत्रकार ने उनसे अधीर रंजन चौधरी से माफी मांगने कहने को लेकर सवाल पूछ लिया। पहली बार में तो उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया, लेकिन दूसरी बार जब उनसे यही सवाल पूछा तो उनका चेहरा तमतमाया दिखा और उन्हेंने सख्त आंखों से केवल चार शब्द बोलते हुए कहा- He Has Already Apologised। वहीं अब सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी के गुस्से का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनका चेहरा काफी गुस्से से लाल दिखाई दे रहा है। 
 

Anu Malhotra

Advertising