बेटा करना चाहता था ट्रांसजेडर से शादी, मां-बाप ने कर ली आत्महत्या

punjabkesari.in Friday, Dec 27, 2024 - 12:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवक पिछले तीन सालों से ट्रांसजेंडर के साथ रिलेशन में था। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। युवक ने जब इस बारे में अपने माता-पिता को बताया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद मां- बाप मे आत्महत्या कर ली।

ट्रांसजेंडर से करना चाहता था शादी-

पुलिस ने बताया कि सुनील पिछले तीन वर्षों से एक ट्रांसजेंडर के साथ रिश्ते में था। वह किसी अन्य युवती से शादी नहीं करना चाहता था। इसे लेकर परिवार में अक्सर लड़ाई होती थी। जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि सुनील ने ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों पर तकरीबन 1.5 लाख रुपये खर्च किए थे। सुनील के माता पिता को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने यह रकम वापिस मांगनी शुरु की। यहां तक कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से माता-पिता को अपमानित भी किया।

पहले बेटे ने किया था आत्महत्या का प्रयास-

पुलिस के अनुसार, इस विवाद के चलते पहले सुनील ने सुसाइड की कोशिश की थी। माता- पिता द्वारा सुसाइड के पीछे का कारण सार्वजनिक अपमान और बेटे के फैसला बताया जा रहा है। यह घटना न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News