कोरोना से ठीक होकर घर पहुंची मां तो ताला लगाकर गायब हुआ बेटा, महिला ने 3 दिन गुजारे बाहर

Tuesday, Sep 22, 2020 - 11:07 AM (IST)

नेशनल डेस्क: तेलंगाना के निजामाबाद में कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद 65 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर उसके बेटे ने साथ रखने से इंकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने दूसरी महिला से शादी करने के बाद उसे छोड़ दिया था और वह बेटे के साथ रहती थी। हालांकि, महिला और उसकी पुत्रवधू की आपस में नहीं बनती थी और लगभग एक साल पहले उसे वृद्धाश्रम में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रह रही महिला और अन्य वरिष्ठ नागरिकों में Covid-19 संक्रमण की पुष्टि हुई और इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

 

वृद्धाश्रम में महिला के अस्थायी रूप से रहने की व्यवस्था नहीं हो पाई और वह रहने के लिए अपने बेटे के घर आ गई। हालांकि, उनकी बहू को कथित तौर पर महिला के आने की जानकारी थी लेकिन फिर भी दंपति घर बंद कर हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। बिना किसी विकल्प के बुजुर्ग महिला पिछले 3 दिनों से घर के बाहर रही और कुछ लोगों के दिए भोजन से गुजारा किया।
 

Seema Sharma

Advertising