बिहार उपचुनाव की मतगणना: लालू के बड़े बेटे ने साधा मुख्यमंत्री पर निशाना

Wednesday, Mar 14, 2018 - 02:32 PM (IST)

पटनाः बिहार में तीन सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। अब तक की गणना के अनुसार राजद ने अररिया और जहानाबाद में बढ़त बनाई हुई है। इस पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अब चच्चा बैठकर मिठाई खाएंगे।

तेजस्वी ने प्रशासन पर लगाया आरोप 
वहीं लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए अररिया में हो रही मतगणना को लेकर प्रशासन पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अररिया में भाजपा की हो रही हार को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीसरे राउंड के बाद से आंकड़ों को छुपाया जा रहा है क्योंकि भाजपा बुरी तरह से हार रही है। 

लालू को नहीं एक विचार को कैद कियाः तेजस्वी 
इसके अतिरिक्त तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए भाजपा और नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि आपने लालू को नहीं एक विचार को कैद किया गया है। यही विचार और धारा आपके अहंकार को चूर-चूर करेगी। उन्होंने कहा कि हमने जनता की अदालत में बड़ी विनम्रता से अपनी बात रखी।जनता के प्यार ने विनम्रता और शक्ति प्रदान की है बाकी लोकतंत्र में जीत-हार चलती रहती है।
 

Advertising