शादी के आठवें दिन दुल्हन के साथ हुआ कुछ ऐसा, घरवाले भी हैरान

punjabkesari.in Sunday, May 01, 2016 - 09:34 PM (IST)

नई दिल्ली: शादी के आठवें दिन गीता कालोनी नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने वाले युवक ने खुद को भी गोली मार ली। युवती ने अस्पताल जाते वक्त और लड़के ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
 
युवक की पहचान नहीं हो पाई है। नेहा की आठ दिन पहले ही शादी हुई थी। वारदात के वक्त युवती घर के बाहर खड़ी थी। पुलिस के मुताबिक प्रथम ²ष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़का लड़की दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News