अगर शरीर पर दिख रहे हैं ये लक्षण तो समझ लीजिए आपका Liver हो रहा है Damage, जानिए बचाव के ये तरीके!

punjabkesari.in Monday, Jan 27, 2025 - 02:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क। लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर से गंदगी और विषैले पदार्थ बाहर निकालने का काम करता है। लिवर शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है लेकिन जब लिवर कमजोर या खराब होने लगता है तो यह अपने जरूरी काम सही से नहीं कर पाता। लिवर की समस्या होने पर भूख न लगना, उल्टी आना और लगातार कमजोरी महसूस होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। अगर लिवर की समस्या को लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाए तो लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि समय रहते लिवर खराब होने के लक्षणों को पहचानकर उसे स्वस्थ रखने के उपाय किए जाएं।

लिवर खराब होने के लक्षण:

➤ त्वचा और आंखों का पीला पड़ना: यह पीलिया (जॉन्डिस) का संकेत हो सकता है।
➤ लगातार थकान: बिना किसी मेहनत के भी थका-थका महसूस होना।
➤ पेट फूलना: पेट का अचानक से भारी या बड़ा लगना।
➤ पेट और कंधे में दर्द: खासकर पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से और दाहिने कंधे में।
➤ पाचन खराब होना: बार-बार अपच की समस्या होना।
➤ गहरा पेशाब: पेशाब का रंग सामान्य से गहरा होना।
➤ भूख न लगना: खाने की इच्छा बिल्कुल खत्म हो जाना।
➤ मतली और उल्टी: बार-बार जी मिचलाना या उल्टी आना।

लिवर को स्वस्थ रखने के आसान तरीके:

PunjabKesari

 


1. डाइट में सुधार करें

➤ गलत खान-पान लिवर की खराबी का बड़ा कारण है।
➤अपनी डाइट में चुकंदर, हल्दी, पत्तेदार सब्जियां और लहसुन जैसे पोषक तत्व शामिल करें। ये लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।

2. शरीर को हाइड्रेट रखें

➤ अधिक से अधिक पानी पिएं।
➤ डिटॉक्स के लिए नींबू के साथ पानी पीना फायदेमंद है।

PunjabKesari

 

3. तनाव से दूर रहें

➤ ज्यादा सोचने और तनाव लेने से शरीर कमजोर होता है।
➤ योग और ध्यान (मेडिटेशन) का अभ्यास करें।

4. शराब और प्रोसेस्ड फूड से बचें

➤ शराब, प्रोसेस्ड फूड और शुगर युक्त पेय पदार्थ लिवर पर दबाव बढ़ाते हैं।

 

यह भी पढ़ें: अपनी ही शादी में पुजारी बने दूल्हे ने पढ़े वैदिक मंत्र, वायरल हुआ वीडियो


➤ लिवर को स्वस्थ रखने के लिए इनसे दूर रहें।

बता दें कि लिवर को स्वस्थ रखना आपके शरीर की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। अगर आपको लिवर खराब होने के ये लक्षण दिखें तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। सही खान-पान, पर्याप्त पानी और तनाव मुक्त जीवनशैली अपनाकर आप अपने लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News