सैनिकों के हित सर्वोपरि: कोविंद

punjabkesari.in Thursday, May 10, 2018 - 07:06 PM (IST)

श्रीनगर : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को लद्दाख स्थित सेना के सियाचिन बेस कैंप पहुंचे। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के बाद रामनाथ कोबिंद सियाचिन की यात्रा करने वाले दूसरे राष्ट्रपति हैं। 2004 में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम यहां दौरे पर गए थे। कोविंद के साथ आर्मी चीफ बिपिन रावत भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति कोविंद ने यहां सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सब को ये खुद बताने आया हूं कि देश के सबसे ऊंचे बॉर्डर की रक्षा करने वाले जवानों के लिए देश की जनता के मन में अलग ही सम्मान है।

उन्होंने कहा कि राष्‍ट्र के गौरव का प्रतीक हमारा तिरंगा इस ऊंचाई पर पूरी शान के साथ सदैव लहराता रहे, इसके लिए आप सब बेहद कठिन चुनौतियों का सामना करते रहते हैं। अनेक सैनिकों ने यहां सर्वोच्‍च बलिदान भी दिया है। मैं ऐसे सभी बहादुर सियाचिन वॉरियर्स को नमन करता हूं।

 उन्होंने  जवानों की बहादुरी की प्रशंसा की और कठिन जलवायु स्थिति में तैनात जवानों को आश्वस्त किया कि पूरे देश के लोगों के दिलों में उनका हित सर्वोपरि है। कोविंद के साथ सेना प्रमख जनरल बिपिन राव और उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टीनेंट जनरल देवराज अन्बू भी थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News