आतंकियों की गोली से घायल हुई महिला ने दिया बच्ची को जन्म, वायरल हुई तस्वीर

Monday, Feb 12, 2018 - 12:49 PM (IST)

जम्मू: सुजवां आतंकी हमले के दौरान जवान की घायल पत्नी ने रविवार को आर्मी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। पति और पत्नी दोनों आतंकियों की गोलियों की चपेट में आ गए थे और घायल हो गए थे। गोलीबारी के बीच साथी जवानों ने दोनों को सुरक्षित निकाला और आर्मी अस्पताल पहुंचाया। जवान की पत्नी गर्भवती थी और शनिवार की रात से लेकर रविवार तक डाक्टरों ने उसकी सेफ डिलिवरी के लिए काफी मेहनत की। रविवार को महिला का ऑपरेशन किया गया और उसने एक स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया।


रविवार तडक़े नजीर अहमद की पत्नी की सर्जरी की गई।  आर्मी के पीआरओ ले कर्नल देवेन्द्र आनंद ने कहा, हमारे डाक्टरों ने रात भर मेहनत की और । महिला की हालत नाजुक थी। उसका आूपरेशन किया गया और उसने ढाई किलो की स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर मां और बच्ची की तस्वीर वायरल हो रही है और दोनों के स्वास्थ्य की कामना की जा रही है। 
 

Advertising