अपनी राइफल से सैनिक को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Saturday, Sep 19, 2020 - 11:41 AM (IST)

साम्बा : जिला साम्बा के बड़ी-ब्राहमणा पुलिस थाना अंतर्गत रतनूचक इलाके में सेना के कैंप में एक सैनिक अपनी ही राइफल से गोली लगने से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार रतनूचक इलाके में एक सैनिक गजराज सिंह अपनी राइफल को साफ कर रहा था। अचानक गोली चल गई। जिसमें वह घायल हो गया। उसे बाकी साथियों ने उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस भी अपने स्तर पर जांच करने में लगी हुई है।

Monika Jamwal

Advertising