पुंछ में बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का जवान घायल

Friday, Jun 07, 2019 - 03:19 PM (IST)

पुंछ :  जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी सलोत्री क्षेत्र में हुए बारूदी सुरंग विस्फोट में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। घायल की पहचान कैलाश चंद के रूप में की गयी। जानकारी के अनुसार उक्त जवान शुक्रवार सुबह अपनी ड्यूटी खत्म कर वापस लौट रहा था कि अचानक बारूदी सुरंग की चपेट में आकर जोरदार धमाके के साथ दूर जा गिरा। वहीं धमाके के बाद अन्य साथियों ने घायल सैन्य अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे बेहतर उपचार हेतु सेना के विशेष चॉपर द्वारा कमान अस्पताल उधमपुर भेज दिया गया ।
 

Monika Jamwal

Advertising