International Yoga Day : ITBP के जवानों ने भारत-चीन सीमा पर 17000 फीट की ऊंचाई पर पहाड़ों पर किया योग

Tuesday, Jun 21, 2022 - 06:41 AM (IST)

नेशनल डेस्कः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश के वीर जवान भी योग कर रहे हैं। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के वीर जवानों ने लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश समेत भारत-चीन सीमाओं पर विभिन्न उच्च ऊंचाई वाले हिमालय पर्वतों पर योग किया। 

सिक्किम में आईटीबीपी के जवान 17000 फीट की ऊंचाई पर बर्फीले हालात में योग कर रहे हैं। यहां पर बड़ी संख्या में जवानों ने दिन की शुरुआत योग करके की। वहीं, असम में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान गुवाहाटी के लाचित घाट पर ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे योग कर रहे हैं। आईटीबीपी के जवानों ने उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा पर 16000 फीट की ऊंचाई पर योग किया। 

 

 

 

Pardeep

Advertising